
रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
नीमकाथाना में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली की पूर्व संध्या पर लोक सांस्कृतिक मंडल नीमकाथाना द्वारा 15 वां मनभावन फागोत्सव चांद चढ्यो गिगनार का भव्य आयोजन द रॉयल पैलेस में किया गया कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत क्षेत्रीय विधायक सुरेश मोदी,पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान ने मुख्य अतिथि के रूप में मां शारदे के चित्र के समक्ष वैदिक मंत्रों के साथ पंडित रमेश चंद शर्मा के सानिध्य में की कार्यक्रम संयोजक डॉ हरबंस गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन इस बार 15 वां आयोजन है कार्यक्रम मे पंडित महावीर प्रसाद शर्मा ने लिख लिख परवानो में तो गिरिराज जी के भेजो रे धमाल के साथ किया कार्यक्रम में अंबिका म्यूजिकल ग्रुप शेखावाटी व फाल्गुनी रंगों से सरोबार लोकगीत लोकनृत्य,चंग वादन, हास्य व्यंग व झाबर छैला की मारवाड़ी कॉमेडी के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से एक प्रस्तुतियां दी गई जिनको दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण स्थानीय नन्हा कलाकार दक्ष भारद्वाज का बालम छोटो सो नृत्य रहा जिसमें दक्ष भारद्वाज स्थानीय सबसे कम उम्र का बाल कलाकार रहा उसके गीत पर दर्शक भी अपने आप को नहीं रोक पाए और वह भी झूम उठे साथ ही तालियों के साथ नन्हे कलाकार का उत्साहवर्धन करते नजर आए दर्शकों से भी भारद्वाज ने खूब वाहवाही लूटी भारद्वाज में अनोखी प्रतिभा व कला देखने को मिली जिसकी पूरे कार्यक्रम के बाद भी लोगों में आम चर्चा रही उसके साथ अपने मोबाइल में उसकी सेल्फी लेकर अपने जेहन में चीर स्थाई बनाने का प्रयास किया साथ ही यह पहला मौका रहा जब नन्हे कलाकार ने इतने बड़े मंच पर अपनी प्रस्तुति से सभी को अपना कायल बना दिया
कार्यक्रम में भामाशाह का सम्मान भी किया गया कार्यक्रम में वीरांगना कविता सामोता,ताराचंद झाझरिया,प्रवक्ता अशोक शर्मा पंडित,धर्मेंद्र शर्मा पेंटर,कैलाश राजोरिया,दिनेश राजोरिया अशोक कश्मीरी,नरेश मेंगोतिया व पालिका उपाध्यक्ष महेश मेंगोतिया,महेश शर्मा, बृजमोहन मिठारवाल सहित कार्यक्रम के पदाधिकारी व शहर के गणमान्य प्रबुद्ध जन मौजूद रहे दर्शक भी कार्यक्रम के अंत तक बने रहे

Subscribe to my channel