Bihar News फसल देखने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत ।
रिपोर्टर राकेश राय जमुई बिहार
जमुई के चिहरा थाना क्षेत्र में खेत में लगे धान के फसल को देखने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान चिहरा थाना क्षेत्र के कन्नी छीहार गांव के 40 वर्षीय। अर्जुन पुजहर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही गणेश हेंब्रम जब खेत की ओर जा रहा था तब उसकी नजर मृत परे अर्जुन पुजहर पर पड़ी , जिसके बाद वह इसकी सूचना 112 पुलिस टीम और उसके परिजन को दी।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए चिहरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृत युवक कन्नी छीहार गांव स्थित अपने खेत देखने गया था जिसके शव को रविवार को खेत के पास से बरामद किया गया।शव को देखने पर कहीं भी चोट का निशान नहीं मिला है जिससे मौत का कारण का पता नहीं चला है फिलहाल शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
Subscribe to my channel