ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News नरियरा में नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की धूम

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

नरियरा में शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव की धूम है। भगत कुआं काली दुर्गा मंदिर जरहीमाता संजय नगर महामाया मंदिर चण्डीमंदिर गुप्ता गली दुर्गा मंदिर ग्राम देवता ठाकुरदेव पहतालपारा शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा तेल एवं घी के मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराये गये हैं। सुबह शाम आरती के समय श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहते हैं। इसकी जगह जगह पर विभिन्न समितियों द्वारा दुर्गा माता की स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है। प्रतिदिन भजन जसगीत कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राधा वल्लभ मंदिर गली सड़क पारा, सागरपारा, लुदिया पारा, चमारिन पीपर, बजरंग चौक, महंत मुहल्ला रामगुड़ी आदि स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button