Rajasthan News संस्कारवान बालक ही मां की पहचान है – चौधरी
रिपोर्टर बाबू राम बाडमेर राजस्थान
बाड़मेर/ धोरीमना क्षेत्र की स्थानीय विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक धोरीमना में बुधवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो माताओ बहिनों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि डॉ.प्रमिला चौधरी (M.O. PHC. सेन्टर लोहारवा) ने बताया कि संस्कारवान माता ही अपने पुत्र को वीर शिवाजी जैसा महान योद्धा बना सकती है। अध्यक्षता कर रही श्रीमती लीला चौधरी (सरपंच कौशले की ढाणी) ने बताया कि सात्विक व संतुलित भोजन करवा कर एक मां अपने पुत्र का शारीरिक व बौद्धिक विकास करती है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती सीता बिश्नोई (अध्यापिका रा.उ. मा.वि.धोरीमन्ना ) ने बताया कि माता अपने बालक को नकारात्मक सोच से दूर रखकर उसके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। मुख्य वक्ता श्रीमती भावना चौधरी (विभाग कार्यवाहीका,राष्ट्र सेविका समिति बाड़मेर विभाग) ने बताया कि संस्कारवान बालक ही मां की पहचान होती है। मां बालक की बाल्यावस्था में ही वीर योद्धा व महान वैज्ञानिक के गुण भर देती है। व्यवस्थापक नरपत सिंह चौहान ने आगंतुक मेहमानो का परिचय व स्वागत करवाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण दास माली, ने विद्यालय का प्रतिवेदन व आगंतुक मेहमानो का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन संगीता पंवार ने किया। यह जानकारी धनराज शर्मा ने संवाददाता को दी।

Subscribe to my channel