Bihar News मुंगेर S.P ने लूटकांड का किया खुलासा, लूटी गई समान बरामद
रिपोर्टर मनोहर दास मुंगेर बिहार
मुंगेर पुलिस ने 24 घंटा के अंदर ही मुफ्फसिल थाना क्षेत्र मे एक मोबाइल लूटकांड का किया पर्दाफाश। लूटी गई मोबाइल के साठ एक लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार। यात्री बनकर गए थे लुटेरे, और मौका पाकर सुनसान इलाके मे लूट लिया टोटो चालक को। मुंगेर S.P सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामला का किया खुलासा।
दरसल मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप अपराधियों ने टोटो चालक की मोबाइल लूट ली। जिसका मुंगेर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश किया। और चोरी किए मोबाइल के साथ अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया।
वही इस मामले में मुंगेर S.P सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मुखविरा निवासी टोटो चालक जीतू कुमार ने 3अक्टूबर को मुफ्फसिल थाना मे आवेदन देकर लिखित रूप में अपनी शिकायत की।3 अक्टूबर को अपनी टोटो से मुर्गियाचक के पास पसींजर के इंतजार मे खड़े थे। और तभी दो युवक आया चुरम्बा मस्जिद के पास लकड़ी लेकर वनिगर जाना हैं। बंकी और भाड़ा तय कर दोनो युवक उसके टोटो पर बैठ गए। और उसे लेकर बताए स्थान की ओर चल गए। रास्ते के सुनसान इलाके मे मौका मिलते ही दोनो युवकों ने टोटो चालक को लूट लिया। सूचना मिलते ही त्वरित करवाई करते हुए मौके पे पहुंच कर एक लुटेरे को गिरफतार कर लिया। जबकि दूसरे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरे ने पूछताछ के क्रम अपना नाम मोहम्मद औरंगजेब उर्फ मोटका बताया जो मिर्जापुर बरदह गांव का रहने वाला हैं।

Subscribe to my channel