गुजरातराज्य

Gujarat News अहमदाबाद – दावते इस्लामी हिंद मदरसतुल मदीना द्वारा क़ुरान शरीफ़ (नज़ारा मुकम्मल) करने वाले बच्चों को सनद (सर्टिफिकेट) तकसीम करने का प्रोग्राम आयोजित किया गया

रिपोर्टर अंसारी रफीक नूरी अहमदाबाद गुजरात

तारीख 03-03-2023 और शुक्रवार को मदरसतुल मदीना द्वारा “दावते इस्लामी हिंद” के एक विभाग ने इज्तिमा गांधीहॉल, जुहापुरा, अहमदाबाद में “तकसीम असनाद” का आयोजन किया। जिसमें मदरसा के उस्ताद-अध्यापक के सहयोग से क़ुरान शरीफ़ (नज़ारा मुकम्मल) की तिलावत पूरी करने वाले 89 तलबा-छात्रों को उलमा ए किराम और सदाते किराम के हाथों सनद (सर्टिफिकेट) भेंट की गई।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम, सदाते किराम, मुस्लिम नेता और नौजवान शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में देश और पूरी इंसानी दुनिया के लिए दुआ की गई। पूरा कार्यक्रम “दावते इस्लामी हिंद” और मुस्लिम समाज जुहापुरा (अहमदाबाद) के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button