ब्रेकिंग न्यूज़

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के अंतर्गत बैठक आयोजित

रिपोर्टर चिमन सीरवी 

उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग पाली में शुक्रवार को साथिन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के तहत कौशल विकास के महत्व, आत्मरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बालिका जन्मोत्सव आदि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।  उपनिदेशक भागीरथ ने समस्त साथिनो को अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत् बताया कि जिले में 02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक जिला, ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढाओं के अन्तर्गत बालिकाओं के बीच कौशल विकास के महत्व पर विशेष महिला सथा का आयोजन करना, आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता करना एवं जिला स्तर ब्लॉक स्तर एवं ग्रामिण स्तर पर बालिका जन्मोत्सव मनाते हुए लैगिंक असमान्ता के बारे में जागरूकता कार्यक्रम करने को कहा गया। इसके साथ ही जिला हब एम्पावरमेन्ट ऑफ वूमन से जेण्डर स्पेशलिस्ट राजश्री द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओं की शपथ दिलाई गई। इस बैठक में सुपरवाईजर मधु, इन्दुबाला, मंजु सोनी एवं 22 साथिन उपस्थित रही। इन्दिरा महिला शक्ति केन्द्र प्रबन्ध प्रियंका द्वारा सामाजिक सप्ताह के बारे में जानकारी दी

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button