IC News and Media House Private Limited


अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News बेगूसराय में इलाज कराने आई किशोरी के साथ डेंटिस्ट ने की छेड़खानी, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में दंत चिकित्सक के यहां इलाज कराने गई एक किशोरी ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। बच्ची के द्वारा जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी गई तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान मौके का फायदा उठाते हुए डॉक्टर और क्लिनिक के मेडिकल स्टाफ क्लीनिक में ताला लगाकर फरार हो गए।घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर स्थित मालती डेंटल हाॅस्पीटल की है। बताया जाता है की छात्रा दंत रोग विशेषज्ञ राजीव कुमार सिंह के यहां दांत का इलाज कराने शुक्रवार के दिन पहुंची थी। जहाँ इलाज के दौरान ही छेड़खानी की घटना की गई। परिजनों ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद महिला थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़िता की मां ने बताया कि अपने बेटी को करीब 3 बजे दांत का इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी। इलाज के दौरान मुझे बाहर बैठा दिया। थोड़ी देर बाद मेरी बेटी रोने लगी। जब मैंने बेटी को रोने चिल्लाने की आवाज सुनी तो मैं डॉक्टर रूम में दौड़कर गई, कारण पुछा तो उसने बताया कि डाॅक्टर ने इलाज के बहाने उसे गलत तरीके से प्राइवेट पार्ट जगह जगह पर टच किया है। पीड़िता की मां ने अपने पति और परिजनों को सूचना देकर बुलाया। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर राजीव कुमार सिंह ने पीड़िता की मां और पिता के पैर में गिर कर गलती की माफ़ी मांगने लगा। डॉक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची का पहले से इलाज कर रहे हैं। ये आरोप गलत है। महिला थाना अध्यक्ष अवंती कुमारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में 164 का बयान कराए गया है। वहीं पीड़िता के मां द्वारा लिखित शिकायत मिलते ही कांड संख्या 7/23 दर्ज की गई है। पोक्सो धारा में दर्ज करते हुए डॉक्टरों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button