ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News लायंस क्लब डेराबसी ने बाटा ज़रूरतमंद परिवारों को राशन

रिपोर्टर महिंदर सिंह लालड़ू मोहाली पंजाब 

डेराबसी 1 अक्तूबर लायंस क्लब द्वारा आज हर घर अन्न मुहिम के आज मासिक राशन वितरण प्रोग्राम में खटिक धर्मशाला में 30 ज़रूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन वितरित किया गया । लायंस क्लब द्वारा यह राशन पिछले काफ़ी महीनों से लगातार बाटा जा रहा हैं ।लायंस क्लब के उपेश बंसल ने बताया कि शुरू में क़रीब 20 परिवारों को राशन देते थे जोकि धीरे धीरे बड़ाकर 30 परिवारों को कर दिया हैं । उन्होंने कहा कि कोई भी परिवार जो ज़रूरतमद हो वो बरखा राम से संपर्क कर सकता हैं । उन्होंने बताया कि लायंस क्लब द्वारा लगातार डेराबसी इलाक़े में लोकहित कार्य कर रहा हैं लायंस क्लब द्वारा आज ही ददराला स्कूल में बच्चों को खाने पीने का सामान भी बाटा । यह ज़िक्रयोग हैं कि ददराला के प्राइमरी स्कूल को लायंस क्लब डेराबसी द्वारा गोद लिया हैं ।इस मौके पर लायन बरखा राम लायन नितिन जिंदल आदि उपस्थित थे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button