ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News अग्रसेन जयंती पर विराट कवि सम्मेलन सम्पन्न:नेमीचंद

रिपोर्टर महावीर चंद्र आबूरोड राजस्थान

आबूरोड अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल संघ ट्रस्ट द्वारा सोमवार रात्रि को अग्रवाल विष्णु धर्मशाला के बाहर विराट एवम भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल के सानिध्य में हुआ।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रामेश्वर लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,सिरोही) मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल संग्रक्षक मंडल के अध्यक्ष शम्बूलाल अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष नरेश अग्रवाल,अमरचंद कुन्छल,राजेन्द्र गोयल,सागरमल अग्रवाल,गिरधारी लाल मित्तल,ने भगवान अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कवि सम्मेलन की शुरुआत करवाई।सभी मंचासीन अतिथियो का एवम कवियों अगरबन्धुओ द्वारा माला,शाल एवम स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवम अभिनंदन किया।कवि सम्मेलन के संयोजक रतनलाल गोयल ने बताया की आज कार्यक्रम में कवि के रूप में बुद्धिप्रकाश धादिच, सुनील व्यास,दीपक पारीक,डॉ भुवन मोहिनी,रामवादवर इटावा,अशोक चारण,मोहित सौर्य, उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मंच संचालन बुद्धिप्रकाश धादिच ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की सुरुआत की।
वीररस कवि मोहित सौर्य ने महाराणा प्रताप एवम झाँसी की रानी पर कविता सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। हास्य रस कवि दीपक पारीक एवम सुनील व्यास ने श्रोताओं को अपनी कविताओं के माध्यम से हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया,लोगो ने ताली बजाकर पारीक व सुनील का उत्साह बढ़ाया। वीररस कवि अशोक चारण ने भगवान राम के बारे में विस्तार से कविता सुनाई जो श्रोताओं को खासा पसंद आयी,तलियो की गड़गड़ाहट से पूरी गली गूंज उठी।
कवियत्री डॉ भुवन मोहिनी जो कि गीत एवम गजल में महारत हासिल है जिनकी कविताओं से पूरा सदन गूंज उठा,लोग वन्स मोर,वन्स मोर चिलाने लगे,उनकी सुरीली आवाज ने श्रोताओं का मन दिल लिया।
इटावा से आये वीर रस के कवि राम बढ़वार ने हिंदुत्व एवम परिवारवाद एवम युवाओं पर 1 से 1 कविता सुनाई,श्रोताओं में जोश भरने में माहिर कवि वदावर ने पूरे जोष के साथ जय श्री राम के नारे के साथ शुरुआत की।
अंत मे कवि बुध्दि प्रकाश धादिच ने अग्रसेन भगवान की जीवनी को शानदार तरीके से बताया ओर उनके बारे में बहुत सी सच्ची कहानियां भी कविता के रूप में सुनाई,ओर अग्रवाल समाज आबूरोड़ के समक्ष अग्रभागवत कथा सुनाने की इच्छा जताई, समाज के अध्यक्ष नेमीचंद ने उन्हें जल्दी ही पुनः आमंत्रित करने का दिया आश्वासन।अग्रवाल विष्णु धर्मशाला के बाहर आबूरोड़ की जनता पूरे जोश के साथ ये भव्य कवि सम्मेलन सुनने आयी थी।इस दौरान महेंद्र गुप्ता,दिनेश सिंघल,अरविंद मित्तल,सागर भाई, सुनील मंगला,नरेंद्र अग्रवाल,कैलाश,नरेश तुलसीराम, सुभाष एरन,संजीव गर्ग आदि ने व्यवस्था संभाली।
अग्रसेन जयंती के चलते आज सांतवे दिन अग्रवाल महिला मंडल ने अंताक्षरी भजन प्रतियोगिता का आयोजन कियाl जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता जैन के अनुसार प्रोग्राम में तीन राउंड रखे गए l प्रोग्राम की व्यवस्था सह मंत्री रश्मि गुप्ता ने संभाली l तनु शर्मा व राजेश द्वारा जजमेंट पाकार प्रतियोगी संतुष्ट हुएl इसमें रजनी व ममता प्रथम रही वही आयुषी और झलक सेकंड व आशा व प्रमिला तृतीय स्थान पर रहेl महिला मंडल की महामंत्री उमा ओरिया ने बताया कि सहसंयोजक ममता अग्रवाल मंजू प्रमोद कीर्ति अंकित सरोज गर्ग,सुनीता गर्ग और सरोज ओरिया ने प्रोग्राम की बागडोर संभाली l साथ ही दूसरे प्रतियोगिता 1 मिनट भी खिलाई गईl जिसकी संयोजक विमला सिंगल ने बताया कि इसमें लक्ष्मी फर्स्ट ललितl रितेश सेकंड वह माही अजय अग्रवाल थर्ड पर रही l प्रोग्राम की व्यवस्था सहसंयोजक पायल जैन ,सपना सनी ,रेढू मित्तल, रेखा सिंगल, लक्ष्मी सतीश, रीना पंकज , प्रियंका अमित ,फाल्गुनी मुकेश, रिंकू बंसल ,निशा आदि ने संभाली l और पूर्ण रूप से प्रोग्राम को सफल बनाने में सभी बहनों ने एकजुटता दिखाई l वही महिलाओं और बालिकाओं की भारी मात्रा में भीड़ देखी गईlइस दौरान मुदिता अग्रवाल,रश्मि गुप्ता,मंजू सिंघल,बीना अग्रवाल ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button