
रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड
गोमो उत्पाद विभाग की टीम ने तोपचांची के रांगा डीह में छापेमारी कर 85 पेटी अवैध शराब जब्त किया। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक ने बताया की तोपचांची थाना क्षेत्र के रांगाडीह में मकान बनाकर मंटू गोस्वामी नामक बेय्क्ती द्वारा अवैध शराब का स्टोर बना कर रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. कारोबारी मंटू गोस्वामी मौके से फरार हो गया। बताया की नाइट गर्ल और ब्लैक हॉर्स व्हिस्की 750 मिली 65 पेटी, मैकडॉवेल व्हिस्की 180 मिली 8 पेटी, मैकडॉवेल व्हिस्की 375 मिली 3 पेटी, 8 पीएम व्हिस्की 180 मिली 3 पेटी, 8 पीएम व्हिस्की 375 मिली 3 पेटी, आईबी व्हिस्की 180 मिली 1 पेटी, स्टर्लिंग B7 180 मिली 2 पेटी, कुल 765 लीटर बरामद किया गया। मंटू गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. छापेमारी में अवर निरीक्षक उत्पाद कुंदन कौशल, महेश दास, भुवनेश्वर, मणिकांत कुमार शामिल थे.

Subscribe to my channel