ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News बिजावर :- स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत 2 अक्टूबर 2024 स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

बिजावर आज दिनांक 30 सितंबर 2024 को कार्यालय नगर परिषद बिजावर के सभा कक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद की अध्यक्ष महोदया लक्ष्मी यादव जी एवं सीएमओ संतोष सैनी जी एवं उपाध्यक्ष ,समस्त पार्षद गण उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत 2 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाए जाने के संबंध में यह कार्यशाला आयोजित की गई है। इस कार्यशाला में 2 अक्टूबर 2024 को होने वाले कार्यक्रम एवं नगर को साफ स्वच्छ,साफसफाई, और साथ ही नवदुर्गा स्थापित स्थानो पर साफ सफाई, रोड़ों की साफ सफाई व्यवस्था को और अच्छा बनाने के संबंध में आज बैठक की गई। माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी लोगों को दिशा निर्देश दिए गए सफाई दरोगा को भी शहर को साफ स्वच्छ बनाए रखने में निर्देश प्राप्त हुए हैं। साथ उपयंत्री पुरुषोत्तम प्रजापति द्वारा पूरे शहर का निरीक्षण किया जाएगा साफ सफाई का साथ ही कई विषयों पर चर्चा की गई। इस बैठक का उद्देश्य बिजावर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नंबर 1 पर लाना है। इस बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राघवेंद्र यादव, लेखापाल संत सिंह, अशोक साहू राजस्व निरीक्षक, हरिशंकर तिवारी सहायक राजस्व निरीक्षक, सफाई दरोगा दुर्गा प्रसाद पुष्पद, अंबर सोनी,राजकुमार गुप्ता सहायक ग्रेड 3, तारिक खान, काजुल चौरसिया, मनीष पांडे, सचिन चौबे, रवि, अरविंद तिवारी, शैलेंद्र साहू, विमलेश प्रजापति, नगर परिषद बिजावर का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button