Rajasthan News तीन दिन से लापता हुए युवक का कुएं में तैरता हुआ मिला शव

रिपोर्टर विनोद कुमार शर्मा झालावाड़ राजस्थान
डग कस्बे में तीन दिन से लापता हुए युवक का शव कन्दोई कुएं में तैरता हुआ मिला पुलिस ने मौके पर पहुंच बताया कि हासिब पुत्र हनीफ खान उम्र 27 वर्ष निवासी लुहार दरवाजे के पास डग मंद बुद्धि का था जो घर से तीन दिन से गायब था एवम समय अनुसार कार्य कर घर चलाता था जो अभी सोयाबीन के ढेर एकत्रित कर रुपए मिलते ऊससे घर चलाता था हो सकता हो पानी की प्यास बुझाने के लिए कुएं के पास गया और हादसा हो गया हो। वहीं तीन दिन से घर नही लौटने पर परिजन चिंता करते हुए ढूंढने का प्रयास कर रहे थे।किंतु आज पुलिस थाने के पीछे कंदोई के कुएं में लोगों को तैरती हुई उल्टी लाश दिखाई दी जिसको देख ग्रामीणों ने बताया की तीन दिन से हासिब नामक मंदबुद्धि का घर से गायब हैं। हो सकता हो यह वही हो,पुलिस ने मृतक के पिता हनीफ खान को फोन पर सूचित कर बुलाया जैसे ही पिता ने लाश में अपने पुत्र को देखा रोने लगे।परिजन ने बताया की दस वर्ष से मृतक के दिमागी हालत का उपचार जयपुर चल रहा था एवं शादी हो चुकी थी।जिसके एक बेटा चार वर्ष एवम एक बेटी एक वर्ष की हे। पुलिस ने टीम बुलाकर कड़ी मशक्त के बाद शव को कुएं से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
Subscribe to my channel