ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh News स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत, स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ

ब्यूरे चीफ मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
टीकमगढ़ ।। नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम के अलावा अभियान में स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों, और सामुदायिक संगठनों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।इसीक्रम में नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलिक तथा पार्षदगणों ने एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम अंतर्गत पौधरोपण किया एवं स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। साथ ही लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए आह्वान किया।।
Subscribe to my channel