
रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड
बीते कल तड़के सुबह साकची बाजार में एक काले रंग के सांड़ ने उत्पात मचाया था जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी अब खबर आ रही है की उस सांड़ की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है जिसके बाद प्रशासन जांच में जुट गई है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को उठाया था, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी हुई है कि आखिर सांड़ की मौत कैसे हुई।
कल हादसे के बाद सांड़ को काबू करने के लिए टाटा स्टील जू के डॉक्टरों ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया था। इधर देर रात 2 बजे सांड़ की मौत हो गई। मामले को लेकर जिला पशुपालन पदाधिकारी एस कुमार ने कहा कि देर रात चिकित्सकों की निगरानी में सांड़ ने दम तोड़ दिया है। मौत की जांच के लिए चार लोगों की टीम गठित की गई है। जो सांड़ का पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। उन्होंने कहा आक्रोशित सांड़ को शांत करने के लिए इंजेक्शन के माध्यम से दवा दी गई थी। होश में आने के बाद उसके तनाव में आ जाने के कारण मौत हुई होगी। साकची में कल सुबह सांड़ के हमले से अशोक अग्रवाल और राज किशोर की मौत हो गई थी। सांड़ को काबू में करने के लिए डॉक्टरों की टीम ने उसे इंजेक्शन दिया था पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Subscribe to my channel