झारखण्डराज्य

Jharkhand News शहर के एसएनएमएमसीएच के सफाई कर्मी शनिवार को हड़ताल पर चले गए हैं।

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

धनबाद : शहर के एसएनएमएमसीएच के सफाई कर्मी शनिवार को हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि होली पर बोनस की मांग को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं और उन्होंने कहा कि जब तक बोनस का पैसा उन्हें नहीं मिल जाएगा, तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे ।

इधर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सुबह कचरा नहीं उठने के कारण वार्ड में गंदगी पसरा हुआ है। अस्पताल के लगभग सभी बाथरूम में गंदगी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एजेंसी के अधिकारियों द्वारा उन्हें भुगतान का आश्वासन दिया गया था। लेकिन इस आश्वासन के बाद सफाई कर्मी काम पर लौट आए थे, जबकि बोनस नहीं मिलने से सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो गए और शनिवार की सुबह से उन्होंने हड़ताल शुरू कर दिया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button