ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News नगर परिषद बल्देवगढ़ ने “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के तहत सफाई कर्मियों को सुरक्षा कीट वितरण की गई

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी विश्वदीपक मिश्रा के द्वारा सुरक्षा किट वितरण की गई

ब्यूरे चीफ मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

बल्देवगढ़ : नगर परिषद बल्देवगढ़ द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत निकाय के सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरित की गयी।नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी विश्वदीपक मिश्रा ने कहा निकाय के सफाई कर्मचारी हर एक मौसम मे सुबह से शाम तक सफाई कार्य करते हैं ।ऐसे मे उनको संक्रमण का लगातार खतरा रहता हैहमारा भी दायित्व बनता है कि हम इनके स्वाश्थ्य एवं सुरक्षा की चिंता करें इसी को ध्यान मे रखकर सुरक्षा किट वितरित की गयीं है। नगर परिषद सीएमओ अरविन्द कुमार तिवारी ने बताया सफाई कर्मी पूरे नगर को साफ रखने मे अहम भूमिका निभाते हैं निकाय लगातार अपने सफाईकर्मियों की चिंता करती है समय समय पर इन सभी का स्वाश्थ्य परीक्षण भी कराया जायेगा
।इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी विश्वदीपक मिश्रा,नगर परिषद सीएमओ अरविन्द कुमार तिवारी,लेखापाल रामरतन कुम्हार,सफाई प्रभारी प्रेमलाल बुनकर,अनिल मिश्रा,कृष्णकांत कुशवाहा एवं समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे ।।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button