ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News कुदरा(कैमूर)- थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती की मौत, दो घायल, स्थल, स्वास्थ्य विभाग व थाना प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार।

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार

थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कुदरा के लालापुर से अपनी मां के साथ पीलिया की दवा पीकर अपने निवास स्थान जाने को तैयार 18 वर्षीय खुशबू कुमारी पिता मुन्ना सिंह रोहतास जिला के अगरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशी ग्राम वासी, रेलवे विभाग की खुली जगह से पार करने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आ गई, आसपास उपस्थित लोगों द्वारा थाना प्रशासन को सूचना दिया गया। जिसे थाना प्रशासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा जांच के क्रम में युवती को मृत पाया गया। थाना प्रशासन द्वारा शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग दो सकरी पेट्रोल पंप के समीप उत्तरी लेन में मोटरसाइकिल सवार शंकर सिंह उम्र 55 वर्ष पिता नथुनी सिंह ग्राम- मोहन बिगहा, थाना- डिहरी, जिला- रोहतास एवं रोहतास जिला के सासाराम निवासी रोहित कुमार पिता कैलाश सिंह दोनों मोटरसाइकिल गाड़ी क्रमांक बी आर

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button