छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन.

आश्वासन नहीं समाधान आंदोलन का आगाज विकास

✍️ रिपोर्टर रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

कांकेर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला शाखा द्वारा जिला संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से सोंपा गया। फेडरेशन द्वारा लिपिक सहित अन्य संवर्ग की वेतन विसंगति एवं 14 सूत्रीय मांग के लिये गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट तत्काल सौपने, लंबित महंगाई भत्ता सातवे वेतनमान पर गृह भाडा भत्ता की मांग , जन घोषणा पत्र में उल्लेखित चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान स्वीकृति साथ ही घोषणा पत्र में उल्लेखित अन्य मांगो को पूरा करने तथा रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टेंड को धरना स्थल घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सोंपा गया है ज्ञापन सौपने के दौरान सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव शिव सिंह भदौरिया , बीरबल कुलदीप पी आर कदम , नन्द कुमार , अशोक नाग, नरेन्द्र सोनी , जय सिंह सोनकर , शंकर वर्मा, राम शरण जैन एवं फेडरशन के घटक संघो के अन्य पदाधिकारी गण उपस्तिथ थे। इसी तरह केशकाल मे भी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांत व्यापी चरणबद्ध आंदोलन आश्वासन नहीं समाधान आंदोलन का आगाज विकास खण्ड मुख्यालय केशकाल में किया गया! छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन विकास खण्ड स्तरीय केशकाल के कार्यक्रम अनुसार संध्या 4:00 बजे अनुविभागीय अधिकारी केशकाल के सम्मुख सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए सातवें वेतनमान मे वृध्दि एवं 5% लंबित महंगाई भत्ता चार स्तरीय वेतनमान देने वेतन विसंगति के लिए गठित हुआ कमेटी की रिपोर्ट सरकार को सौंप दें तथा पंडरी बस स्टैंड रायपुर को धरना स्थल घोषित करने की मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की तथा रैली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी केशकाल पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम 4 सूत्री मांगों का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी एस.एल. सिन्हा केशकाल को सौंपा गया . आज के आंदोलन पश्चात अगले चरण के आंदोलन 18 मार्च 2023 को प्रांत व्यापी विशाल रैली राजधानी रायपुर में निकाली जाएगी ..जिसमें बस्तर संभाग से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी अधिकारी रैली में सम्मिलित होंगे। आज के इस ध्यानाकर्षण प्रदर्शन आंदोलन में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन जिला कोंडागांव सह संयोजक लोकेश गायकवाड विकासखंड केशकाल के संयोजक प्रकाश साहू ,खंड शिक्षा अधिकारी प्रभु लाल कैमरो सहायक खंड शिक्षा अधिकारी माखनलाल कोमरा रोशन हिरवानी गिरजाशंकर साहू ,अनुराग ठाकुर बनिया राम कुंजाम, भुनेश्वर यादव ,राजेश उइके, शोएब अली ,कुलेश्वर दिनेश नाग व सभी विभाग के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सभी संगठन के अधिकारीगण उपस्थित रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button