ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News मिल मजदूर की मशीन की करंट की चपेट में आने से कोई दर्दनाक मौत परिवार जनों ने लगाया हत्या का आरोप।

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश
बताया जा रहा है की चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्राम सालट निवासी पंकज पाल पुत्र करन सिंह पाल उम्र 28 वर्ष की बल्लू परिवार की दाल मिल में काम करते वक्त करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिवार जनों का कहना है की पंकज बल्लू परिवार की दाल मिल में दैनिक मजदूर था लेकिन कल जब पंकज दाल मिल में काम कर रहा था तभी मशीन के फाल्ट से करंट की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई
लेकिन परिवार जनों को कोई सूचना नहीं दी गई जब परिवार जनों को इसकी खबर लगी तो पंकज पाल को जिला अस्पताल महोबा में मृतक पाया गया। पंकज पाल अपने परिवार का दैनिक मजदूरी करके भरण पोषण करता था। मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा परिवार जनों को आशंका है की जानबूझकर पंकज पाल की करंट लगने से हत्या की गई है।

Subscribe to my channel