ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News चकमक क्लब कार्यक्रम के तहत रिसोर्स बच्चों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

रिपोर्टर जितेंद्र कुमार भलावी मण्डला मध्यप्रदेश

एकलव्य संस्था द्वारा मंडला जिले के बीजाडांडी ब्लॉक में ऑरेकल इंडिया के सहयोग से दूरस्थ गाँवों में सीखने सिखाने की पहल कर रही है | आज बीजाडांडी टीम द्वारा चकमक क्लब के रिसोर्स बच्चों का प्रशिक्षण किया गया | जिसमे ब्लॉक के 10 गाँव के 30 बच्चे शामिल रहे | चकमक क्लब बच्चों को एक ऐसा मंच देता है जिसमे बच्चे खुलकर बोल पाए, जहाँ किसी भी तरह की कोई रोक टोक न हो, तथा बच्चे खुद से अपनी प्रतिभाओं को निखार पाए| चकमक क्लब का उद्देश्य बच्चों की नेतृत्व क्षमता का विकास करना, वैज्ञानिक सोंच का नजरिया विकसित करना | समाज में व्याप्त अंधविश्वास और सामाजिक कुरूतियों के प्रति जागरूक रहना, तार्किक रूप से समझने की दिशा में बढ़ना | आज की कार्यशाला में हमारे आसपास अन्धविश्वास, जेंडर, मानव अधिकार के सामाजिक गैरबराबरी एवं शोषण से कैसे बचा जा सकता है सत्रों के माध्यम से समझने की कोशिश की गई | इसके अतिरिक्त विज्ञान के प्रयोग, किताबों से दोस्तीं हेतु गतिविधि करवाई गयी | जिसमे मैदानी खेल भी शामिल रहे | यह सभी रिसोर्स बच्चे अपने चकमक क्लब में जाकर केंद्र के अन्य बच्चों के साथ तथा पालको को शामिल करते हुए यह गतिविधि करने वाले है | एकलव्य संस्था बीजाडांडी ब्लॉक के 30 गांवो में शिक्षा प्रोत्साहन केंद्र, टेमिल केंद्र, और चकमक क्लब संचालित कर रही है | जिसमे लगभग 1100 बच्चे लाभान्वित हो रहे है | आज की इस कार्यशाला में बीजाडांडी टीम से नेहा कुजूर, अजय हनोते, शिव प्रसाद मरकाम, अजिता चेरो, सूरज धुर्वे, सुरेश पाल, शिवंती सलाम, अभिलाष यादव, रामकुमार धुर्वे, शामिल रहे |

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button