Madhya Pradesh News मंडला पुलिस की अपीलः किराएदारों, घरेलू नौकरों और कर्मचारियों की दें जानकारी नहीं तो BNS के तहत होगी कार्रवाई

रिपोर्टर जितेंद्र कुमार भलावी मण्डला मध्यप्रदेश
मंडला पुलिस जिलेवासियों से किराएदार, घरेलू नौकर और कर्मचारियों की जानकारी एकत्र कर रही है। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
इसके अनुसार मकान किराए पर देने, होटल, लॉज, धर्मशाला में ठहरने वाले व्यक्तियों, भवन निर्माण ठेकेदारों के अंतर्गत काम में नियोजित व्यक्तियों की निर्धारित फॉर्म में जानकारी के साथ उनके चरित्र सत्यापन के लिए पहचान पत्र संबंधित थाना, चौकी प्रभारियों को उपलब्ध कराना आवश्यक हैं।
बताया गया है कि जिले में बड़ी संख्या में बाहर के लोग नौकरी, व्यवसाय आदि और विभिन्न प्रकार के कार्य करने के लिए आते हैं। वे रहने के लिए किराये का कमरा, होटल, धर्मशाला आदि लेते हैं। कानून व्यवस्था, सुरक्षा और विवेचना के दौरान पुलिस को ऐसे स्थानों पर ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी की आवश्यकता होती है।
प्रायः इस प्रकार की जानकारी को प्राप्त करने में विलम्ब होता है और जानकारी की गुणवत्ता भी ठीक नहीं होती है साथ ही असत्य जानकारी मिलने की संभावना होती है।
Subscribe to my channel