ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News घन से मारकर चार लोगों की की गई बेरहमी से हत्या

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद में चार लोगों की बेरहमी से हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में नाबालिक लड़की, महिला सहित पांच लोग आरोपी हैं। मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात ग्राम छरछेद निवासी चेतराम, यशोदा बाई केवट, जमुना बाई केवट और जमुना बाई के पुत्र की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस जांच करते हुए पाई कि आरोपियों ने घन (बड़े हथौड़ा) से मारकर सभी की बेरहमी से हत्या कर दी है। इसमें यह भी बात निकलकर आई कि आरोपियों की पुत्री को मानसिक समस्या थी। इस पर गांव में जादू टोना की चर्चा चली और आरोपियों ने मृतकों पर जादू टोना का आरोप लगाकर पहले धमकाया था और बाद में उनकी हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान रामनाथ पाटले, दिल कुमार पाटले, दीपक पतले, ललिता पाटले और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button