ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News फसल सर्वे एवं 52गांव सिंचाई योजना को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील ईकाई टोक खुर्द ने तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

रिपोर्टर रवि कुमार धाकड़ देवास मध्य प्रदेश

अधिक वर्षा एवं वायरस से टोक क्षेत्र में सोयाबीन एवं अन्य फसल खराब हो गई एवं सिंचाई योजना में छुटे हुए 52 गांवो को जोड़ने हेतु विषय को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील ईकाई टोक ने तहसील कार्यालय के सामने बैठक रखी गई पदाधिकारी ने किसानों को सम्बोधित किया आगामी कार्य योजना मे 16 सितम्बर को देवास में होने वाली टेक्टर रैली का आव्हान किया अधिक से अधिक किसान रैली में पहुंचे नगर में पैदल गुंजायमान नारों के साथ रैली निकाली एवं तहसीलदार विजय तिलवारे को ज्ञापन सोपा ज्ञापन प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं के नाम थे जिसमें
1 सोयाबीन फसल का मूल्य 6000 से ऊपर घोषित करने की मांग की गई
2 आयात निर्यात नीति में सुधार कर किसान हितैषी बनाई जाए
3 किसानों को केसीसी पर 5 लाख तक कम ब्याज पर दिया जाए
4 खेत की बिजली 12 घंटे दी जाए
5 किसानों के खसरा बीवन नक्शे में त्रुटि सुधार की जाए
6 भूमि अधिग्रहण कानून में गाइडलाइन बढ़ाई जाए 7 उद्यानिकी फसलों के भंडारण के लिए सामान्य वर्ग का लक्ष्य बढ़ाया जाए 8 बिजली औवर लोड ट्रांसफॉर्म अंडर लोड किया जाए
9 मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना फिर से लागू की जाए
10 बलराम तालाब योजना प्रारंभ की जाए
11 जंगली जानवर एवं आवारा पशुओं से फसलों में होने वाले नुकसान क्षतिपूर्ति दी जाए किसानों का 80% तार फेसीग पर अनुदान दिया जाए
12 मंडियों में 10 टन के बड़े तोल काटे लगाए जाए
13 राजस्थान शासन की तर्ज पर 1000 के स्टांप पर हक त्याग किया जाए


इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार , जिलाअध्यक्ष हुकमचंद पटेल, जिला सदस्य मानसिंह पाटीदार, हुकुम सेंधव, तहसील अध्यक्ष संजय जलोदिया ,तहसील मंत्री अनुराग भंडारी, तहसील उपाध्यक्ष भीमसिह सिंह चावड़ा, हरिनारायण मंडलोई, मुकेश पटेल , भगवानसिंह यादव ,उपाध्यक्ष हरीश राबडिया राजकुमार पटेल भगवान पटेल सिंगाराम जलाया ने ज्ञापन का वाचन किया इस अवसर पर क्षेत्र के सेंकड़ों किसान उपस्थित थे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button