Madhya Pradesh News यातायात पुलिस की सघन चेकिंग में 1 सप्ताह में दो सैकड़ा वाहनों का चालान कर वसूले गए 4 लाख रुपये से अधिक राशि
"रोको टोको अभियान" के तहत वाहन चालकों एवं यात्रियों को किया जा रहा जागरूक
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के फोरलेन हाईवे, बागेश्वर धाम मार्ग, खजुराहो के मुख्य मार्गों व लिंक मार्गों में चेकिंग पॉइंट बनाकर सघनता से चेकिंग की जा रही है। चेकिंग में विशेष तौर पर ओवरलोड सवारी वाहन, ओवर स्पीड वाहन की चेकिंग की जा रही है। वाहन न रोकने पर अन्य पॉइंट पर विधिवत रोककर कार्यवाही की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन व एडवाइजरी का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
1 सप्ताह में 192 वाहनों पर ( प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्क वाहनों, अतिरिक्त सवारी वाले वाहन, ध्वनि प्रदूषण सहित ) यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 4,17,400 रुपये शासकीय कोष में जमा किए गए हैं। संदिग्ध एवं सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम देने वाले वाहनों पर छतरपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी है। चेकिंग प्वाइंटों में चेकिंग के साथ ही पुलिस इंटरसेप्टर मोबाइल जिले के विभिन्न मार्गो में भ्रमण पर है।
चेकिंग में “रोको टोको अभियान” के तहत हेलमेट ना पहनकर चेहरा छुपा कर दो पहिया वाहन चालक, बिना नंबर प्लेट, अपारदर्शी फिल्म वाले चार पहिया वाहन अपनी पहचान छुपाते हुए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाही की जा रही है, चालानी कार्यवाही के साथ-साथ विधिवत जांच भी की जा रही है।
वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए समझाया भी जा रहा है। साथ-साथ उसमें सवार यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है।
ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Subscribe to my channel