झारखण्डराज्य

Jharkhand News महिला कांग्रेस ने गैस सिलेंडर में मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाजपा कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में मोदी सरकार के द्वारा होली पर्व से पूर्व रसोई गैस सिलेंडर पँर पचास रुपया और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पँर 350 रूपया के मूल्य वृद्धि के विरोध में बलियापुर रोड स्थित धनबाद भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार बहरी सरकार है जिसके कानो तक आम आदमी की तकलीफ सुनाई नही देती है। मोदी सरकार आम जनता को लूट कर अपने धनाढ्य मित्र अम्बानी अडानी को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। एक ओर देश की जनता मंहगाई से त्राहिमाम कर रही है। युवा रोजवार के लिए भटक रहे वही मोदी सरकार अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की संपत्ति को कौड़ी के भाव बेच रही है।

संतोष कुमार सिंह ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि लोगों के तकलीफ से सरकार को कोई लेना देना नही है। आम जनता को मूल मुद्दों से भटका कर अंधभक्ति में लीन कर दिया है। जिसका खामियाजा आम जनता को मंहगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है। वहीं महिला कांग्रेस की धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि भजपा सरकार ने होली जैसे पावन पर्व से पूर्व गैस सिलेंडर पर मूल्य बढ़ोतरी कर जीवन को नारकीय बना रही है। आम जनता पहले ही सरसो तेल व खाद्य सामग्री के मूल्य वृद्धि से परेशान है। आम जनता की घरेलू बजट को मोदी सरकार तबाह करने में लगी है। सरकार मूल्य वृद्धि को वापस नही लेती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। सीता राणा ने कहा कि मोदी सरकार लुटेरी सरकार बन गई है और मोदी तानाशाही रवैया अपनाकर देश की जनता को मंहगाई के भट्टी में झोंक रही है। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि के सदस्यों ने मोदी सरकार के विरोध में नारा लगाया और गैस के मूल्य में वृद्धि को वापस लेने की मांग की। मौके पर निशा सिंह, गुड़िया देवी, जानकी देवी, रिंकू कुमारी, रूबी खातून, सोनी सिंह, हेमलता देवी, सरोजनी मुर्मू, सावित्री कोड़ा, उषा यादव, सुनीता सिंह, पूजा कुमारी, आशा यादव, अजमेरी खातून, शाहीना बानो, मीना प्रजापति, पूनम देवी, देवी झा, लक्ष्मी देवी, सावित्री देवी, सुनीता पासवान आदि मौजूद थी।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button