ब्रेकिंग न्यूज़
Jharkhand News सदर अस्पताल में झरिया की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म
प्रसव पीड़ा तेज होने पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखंड
कोर्ट मोड़ स्थित सदर अस्पताल के गायनी विभाग में झरिया निवासी गुड़िया देवी ने तीन नवजात को जन्म दिया. प्रसव पीड़ा शुरू होने पर शुक्रवार को उसके पति पंकज साव ने उसे सदर अस्पताल के गायनी विभाग में भर्ती कराया था. शनिवार को प्रसव पीड़ा तेज होने पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया. इससे उन्होंने एक के बाद एक तीन शिशुओं को जन्म दिया. इसमें से दो बच्चा व एक बच्ची है. जन्म के बाद शिशुओं को एनआइसीयू में रखने की जरूरत को देख चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को एसएनएमएमसीएच के पीडियाट्रिक विभाग के एनआइसीयू भेज दिया. पीडियाट्रिक विभाग के एचओडी डॉ अविनाश कुमार के अनुसार तीनों नवजात स्वस्थ हैं.
Subscribe to my channel