ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मोहगांव ने भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर ब्लाॅक मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया

महामहिम राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार मोहगांव को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी, निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े के आदेशानुसार ब्लाॅक मुख्यालय मोहगांव में विभिन्न मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश की वर्तमान स्थिति से प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, जन विरोधी, किसान विरोधी एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं, बालिकाओं के साथ दुराचार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार आदि मुद्दों पर पूर्णता निष्क्रिय रही है। पूरे प्रदेश में त्राहि त्राहि की स्थिति बनी हुई है इन सभी समस्याओं को आज दिनांक 4 सितंबर 2024 को कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि को कम करने, बिगड़ते कानून व्यवस्था के चलते महिलाओं, अबोध बालिकाओं पर लगातार बढ़ रहे दुराचार की घटनाओं को रोकने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्गों पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोकने आदि सभी मुद्दों पर उचित कार्यवाही करने हेतु ब्लाॅक कांग्रेस मोहगांव के कांग्रेसियों ने महामहिम राज्यपाल जी के नाम नायब तहसीलदार मोहगांव को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी शिव कुमार मिश्रा, जिला कांग्रेस सचिव व जनपद पंचायत मोहगाँव अध्यक्ष गत सिंह भवेदी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इकबाल खान, कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हसीब खान,आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधे शाह मरावी, धन्नू सिंह धुर्वे , सीताराम उइके,रामनौमी केराम, प्रकाश पदम, हल्केराम कुडापे, राजेंद्र झारिया, सोमवती धुर्वे,मानिक परते,धनेश झारिया,अमरीश मिश्रा, मुन्ना सैयाम, प्रेम सिंह धुर्वे, महेद्र मरकाम, अमर सिंह तेकाम, पीतम झारिया, सेवक राम उइके, राजू भारतीया, जयपाल मार्को, रेवा सिंह धुर्वे, जय बघेल, दुलीचंद नर्रेती, अंगद पंद्रो, फग्गन सिंह मरावी, राज कुमार धूमकेती, संजय चौधरी, नवल मरकाम, राम प्रसाद झारिया, रम्मू विजय पाल, प्रदीप बैरागी सहित समस्त कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button