IC News and Media House Private Limited


मनोरंजनराजस्थानराज्य

Rajasthan News विशेष योग्यजनों के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें – शर्मा

आपके द्वार मिशन तहसील -392

रिपोर्टर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान

राज्य सरकार की ओर से जारी आपके द्वार मिशन तहसील -392 कार्यक्रम विशेष योग्यजनों के लिए वरदान साबित हो रहा है। आपके द्वार मिशन तहसील 392 जन सुनवाई कार्य क्रम के तहत विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने गुरुवार को पंचायत समिती परिसर धोरीमन्ना में जन सुनवाई की। उन्होने कहा कि मुख्य मंत्री ने आपकी स्मस्याओं के त्वरित समाधान के साथ हर संभव सहायता व सुविधाएं प्रदान करने के लिऐ हमें तहसील मुख्यालयों पर भेजा है ताकी हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का पुरा लाभ मिल सके।आयुक्त शर्मा ने जन सुनवाई के दौरान हर परिवादी के पास बैठकर उनकी स्मस्या को तसल्ली से सुना एवं संम्बंधित विभागों से चर्चा करते हुए कई स्मस्याओं का मौके पर ही समाधान कर राहत प्रदान की। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी एवं श्रवण यंत्र आदि आवश्यक उपकरण वितरित कर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

जन सुनवाई के दौरान ये रहे उपस्थित
धोरीमन्ना में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पंचायत समिती धोरीमन्ना की प्रधान इंदु बाला, दिनेश कुलदीप, धोरीमन्ना ग्राम पंचायत सरपंच मनोहर, जिला परिषद सदस्य दयाराम मकवाना, दिवयांग संघ अध्यक्ष चनणाराम, उपखंड अधिकारी लाखाराम, विकास अधिकारी नरेंद्र साहू, समाज कल्याण प्रबंधक पुखराज सारण, उप जिला चिकित्सालय प्रभारी तेजपाल सिंह पुर्व प्रधान ताजाराम समेत संबंधित विभागों के ब्लांक स्तरीय अधिकारी मोजुद रहे यह जानकारी दिव्यांग संघ अध्यक्ष चनणाराम नामा ने दी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button