IC News and Media House Private Limited


अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दस कठ्ठा जमीन के लिए देवर ने भाभी को गोलियों से भूना ! रो-रोकर बेटी पूछ रही – ‘मेरी मां ने क्या बिगाड़ा’.

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

बिहार के खगड़िया में भूमि विवाद में देवर ने भाभी को गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी लूरो सिंह घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना जिले के जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र है। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी ​की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक महिला की पहचान करना गांव निवासी श्रीराम सिंह की पत्नी कंचन माला देवी के रूप में हुई है।

मेरी मां ने क्या बिगाड़ा था?
श्रीराम सिंह के घर पर मातम पसरा हुआ है। मृतिका के तीन बेटे- राजकुमार सिंह, राहुल कुमार और सोनू कुमार बाहर रहते हैं। बड़ी बेटी गुड़िया की शादी हो गई है और दूसरी बेटी मां के साथ ही रहती है। लक्ष्मी को बिलखता देख वहां मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू आ जा रहे हैं। वह बार-बार एक ही बात कहती हैं- मेरी मां ने क्या बिगाड़ा था।

बासा पर घटी घटना :
घटना करना गांव स्थित श्रीराम सिंह के बासा पर घटी पर हुई, जहां वे मवेशी को रखते हैं। पति-पत्नी मिलकर मवेशी को चारा खिला रहे थे। इस दौरान लूरो सिंह आ धमका और दोनों भाइयों में विवाद हो गया।

पुत्रों के आने के बाद होगा दाह-संस्कार :
परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि लूरो सिंह की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। शव का दाह-संस्कार भी नहीं किया गया है। कंचन माला देवी के पुत्रों के आने के बाद शव का दाह-संस्कार किया जाएगा।

हत्या की एक गुत्थी सुलझी नहीं, दूसरी घटना घट गई :
बता दें कि 9 फरवरी को परबत्ता थाना क्षेत्र के बड़ी लगार गांव के पास खेत से पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने 8 फरवरी की रात ही घटना को अंजाम दिया था। छानबीन के बाद मृतक की पहचान मोजाहिदपुर गांव निवासी रघुनंदन साह के 22 वर्षीय पुत्र अंजनी कुमार के रूप में हुई। मृतक के पिता रघुनंदन साह के बयान पर परबत्ता थाना में एफआइआर दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक उस हत्याकांड के मामले में पुलिस अपराधी तक नहीं पहुंच पाई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button