ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News मंडला की शान खिलाड़ी रामा परते को मिला महाकौशल खेल रत्न अवॉर्ड

रिपोर्टर जितेंद्र कुमार भलावी मण्डला मध्यप्रदेश

मंडला। जबलपुर संस्कारधानी महाकौशल खेल रत्न अलंकरण समारोह मंडला जिले में हुनरमंदों की कमी नहीं है नर्मदा नगरी मंडला जिला, ग्राम सकरी विकासखंड मोहगांव की एक ऐसी ही हुनरमंद खिलाड़ी रामा परते जिला, संभाग, प्रदेश, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है रामा ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 26 पदक ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 14 गोल्ड मेडल अपने नाम की, इसकी इस उपलब्धि पर संस्कारधानी जबलपुर महाकौशल में खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया, जानकारी के अनुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस जबलपुर संस्कारधानी की मानस भवन में नगर पालिका निगम जबलपुर महाकौशल क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में महाकौशल खेल रत्न अलंकरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें अनेक खिलाड़ियों के बीच मंडला जिला शान रामा परते को महाकौशल खेल रत्न से सम्मानित किया गया। रामा परते को सभी शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button