
रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड
उपायुक्त ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। अवैध शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने का काम शुरू कर दिया गया है। ड्राई डे होने की वजह से किसी को भी सड़क पर शराब पीकर हुड़दंग करने की इजाजत नहीं होगी। डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान नहीं करने जबरन रंग नहीं डालने का निर्देश जारी किया गया है। वैसे लोग जो विधि व्यवस्था में खलल उत्पन्न करेंगे उन पर कार्यवाई की जाएगी। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न हो इसके लिए तमाम मुकम्मल व्यवस्था किए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सख्त निर्देश दिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को जगह जगह बैरिकेटिंग लगा कर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जगह जगह जांच अभियान चला कर मनचलों और हुड़दंगाईयों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष नजर रहेगी। ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त फ़ोर्स की तैनाती की जाएगी ताकि विधि व्यवस्था बनी रहे। बैठक में शांति समिति द्वारा त्योहार में बिजली और पानी की व्यवस्था पर चिंता जाहिर की। इस चिंता पर उपायुक्त ने कहा कि त्योहार से पहले सभी चीजों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बैठक के दौरान भगत सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, रामगोपाल भुवानिया, मोहम्मद कयूम खान, परेश चंद्र दास, केडी पांडेय, राजेश कुमार मिश्रा, पिंटू कुमार तुरी, लक्ष्मण तिवारी, सुंदरी देवी, दिल मोहम्मद, राणा चट्टराज, अजीत कुमार मिश्रा, बैजनाथ यादव सहित विभिन्न शांति समिति के सदस्यों ने अपने अपने सुझाव रखें।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त श्री संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती रेष्मा रमेशन, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली अहमद, जिला वन पदाधिकारी श्री विकास पालिवाल, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी, डीएसपी मुख्यालय-1 श्री अमर कुमार पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा निशा मुर्मु, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष श्री डबलु बाउरी, सभी अंचल के पदाधिकारी, सभी प्रखंड के विकास पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, विधायक प्रतिनिधिगण समेत जिला के प्रबुद्धजीवी लोग और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel