ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News 2 करोड़ 16 लाख की लागत से डिवाइडर सौंदर्यकरण का विधायक ने किया भूमि पूजन

बदले की राजनीति हम नहीं करते : चंदा सुरेंद्र सिंह गौर

ब्यूरे चीफ मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

पलेरा। आज मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने नगर परिषद पलेरा के द्वारा थाना तिगेला से कॉलेज तक डिवाइडर तथा रेलिंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर आधार शीला रखी। उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम तहसील के सामने किया गया।विधायका चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि नगर पालिका पलेरा के साथ-साथ समूची खरगापुर विधानसभा में विकास के लिए हमेशा गौर परिवार अग्रणी रहेगा। तथा अपने क्षेत्र के विकास के लिए मैं विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक लड़ने के लिए तैयार हूं उन्होंने कहा कि नगर पलेरा में जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं उन्हें शीघ्रता से दुरुस्त करने का कार्य तथा लोगों की मांगों के अनुसार विकास कार्य करने के लिए मैं तैयार हूं। डर तथा भय मुक्त राजनीति मेरा मूल सिद्धांत है,बदले की राजनीति गौर परिवार न कभी करता है ना कभी करेगा । विधानसभा चुनाव में पलेरा नगर की जनता ने जो सहयोग मुझे प्रदान किया था उस सहयोग को में इस जीवन काल में तो कभी अदा नहीं कर सकती। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका पलेरा की अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा के साथ समस्त वर्णों के पार्षद नपा सीएमओ पाठक ,उपयंत्री भदोरिया ,ठेकेदार आकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा जनमानस उपस्थित रहा।।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button