उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने व बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट /खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने व बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट /खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत दिनांक- 01.03.2023 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, श्री मंगल सिंह एवं उ0नि0 श्री दिनेश चन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी चण्डाक द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 02 वाहन चालकों क्रमश:- 1. वाहन मारुती कार संख्या- UK05D 7523 में चालक सुमित पंत पुत्र केवलानन्द पंत, निवासी- खरिक पो0 चिटगल थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ को एवं 2. वाहन स्कूटी संख्या- UK05D 8213 में चालक गौरव पंत पुत्र हेम चन्द्र पंत,निवासी- कुमौड़ थाना/जिला पिथौरागढ़, को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किये गए। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल- 62 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त हेड का0 बसन्त पंत, कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा आनन्द सिंह नेगी पुत्र चन्दन सिंह नेगी, निवासी- थड़खेत ऐंचोली पिथौरागढ़ उम्र- 28 वर्ष को अपनी भाभी के साथ लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट पर उतारू होकर शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा- 151 CrPC के तहत गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button