Madhya Pradesh News सघन एचआईवी एड्स के अंतर्गत चलाया गया सुजानपुरा में जागरूकता अभियान

ब्यूरे चीफ मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
बल्देवगढ़: आज जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभाराम रोशन , डी टी ओ डॉ.राहुल गुप्ता के दिशा निर्देश एवम मार्गदर्शन में बल्देवगढ़ ब्लॉक के ग्राम सुजानपुरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, एव ग्राम सभा में एस टी आई काउंसलर के द्वारा गुप्त रोगों के बारे में जानकारी एव बचाव के बारे में जानकारी दी गई, आईसीटीसी काउंसलर के द्वारा एचआईवी, टीबी (पी एल एच आई वी) और ए आर टी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और एच आई वी फैलने के चार कारण भी बताए गए जिसमें जोनल सूरत अहिरवार के द्वारा एचआईवी और एड्स के बारे में जानकारी दी और जोनल अजय अहिरवार के द्वारा प्रत्येक गर्भवती महिला की प्रथम तिमाही में एचआईवी की जांच जरूर करवाना चाहिए, लिंक वर्कर स्क्रीम के डीआरपी घनेन्द्र सिंह परमार ने दर्शना महिला कल्याण समिति लिंक वर्कर स्क्रीम के बारे में जानकारी दी। और हेपेटाइटिस के बारे में जानकारी भी दी गई है, और हर एक स्वस्थ व्यक्ति को हर 6 माह में (एचआई वी) की जांच कराना बहुत जरूरी है।जो हर स्वस्थ केंद्र पर निशुल्क होती है, ग्रामसभा में सरपंच , एव सचिव और आशा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामबासी सम्मिलित रहे जिला अस्पताल से आईसीटीसी काउंसलर भानुप्रताप निरंजन, (एस टी आई) काउंसलर आर एस ठाकुर,दर्शना महिला कल्याण समिति लिंक वर्कर स्कीम टीकमगढ़ से घनेंद्र सिंह परमार जोनल सूरत प्रसाद अहिरवार ,अजय अहिरवार (सी एल डब्लु) ब्रजलाल केवट,नरेंद्र सिंह बुंदेला बैठक मे उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel