Rajasthan News मुख्य मार्ग से निकाली तिरंगा रैली देशभक्ति के गूंजे तराने

रिपोर्टर आत्माराम सैनी ब्यावर राजस्थान
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भा ज पा किसान मोर्चा रायपुर व युवा मोर्चा के तत्वावधान में तिरंगा रैली निकाली गई । रैली को प्रधानाचार्य जितेंद्र त्रिवेदी व उपसरपंच पति घे व र राम गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । आजादी के अमृत काल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें युवा, छात्र, छात्राएं.महिलाए व ग्रामवासी हाथो में तिरंगा लिए भारत माता की जयकार लगाते हुए वापस खेल मैदान पहुंचे
जहां रैली के समापन पर प्रधानाचार्य जितेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को वह अपने घरों पर या प्रतिष्ठान पर 15 अगस्त पर फहराए रैली के दौरान ग्राम पंचायत झूठा की कनिष्ठ लिपिक लीला परिहार किसान मोर्चा रायपुर के मंडल अध्यक्ष कमलेश बोहरा युवा मोर्चा के मंडल सुरेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ प्रमोद बागड़ी, सुरेश मुलेवा राजू देवासी, द्वारका प्रसाद शर्मा रघुवीर सिंह मदन पुरी, केवल राम, जगदीश सोनी, देवेंद्र जांगिड़, बगदाराम नायक गौतम सोनी चंद्र प्रकाश चौहान श्याम लाल चौहान रतनलाल मेघवाल संपत सोनी, व सभी ग्राम वासी मौजूद रहे । कमलेश बोहरा ने रैली में आए सभी लोगो का आभार व्यक्त किया ।

Subscribe to my channel