मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News दमोह संसदीय क्षेत्र के अनेक मरीजों को गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने एम्स दिल्ली में करवाया जा रहा है इजाज

रिपोर्टर जमना प्रसाद चौबे दमोह मध्य प्रदेश

दमोह. प्रत्येक व्यक्ति निरोग रहें, मरीजों के चेहरे पर मुस्कुराहट आये, लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले यह उद्देश्य दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद तथा भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल का है। इसी पवित्र उद्देश्य को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। दमोह संसदीय क्षेत्र ही नहीं देश के अनेक क्षेत्रों के लोगों को देश की अनेक सुप्रसिद्ध चिकित्सालय में स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया है, जो सिलसिला लगातार जारी है। लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े इसके लिए उन्होंने अपने स्टाफ के विकास कुमार सिंह को इसका दायित्व दिया है जो लगातार इस कार्य को देख रहे हैं। एक मरीज ग्राम बरखेड़ा नंदकिशोर ने बताया नागपुर में कम से कम 2 लाख रूपये लग चुके हैं और वहां पर 20 हजार रूपये प्रतिदिन लगता था, वहां पर 12 दिन रूके थे। नागपुर से वेंटिलेटर द्वारा दिल्ली एम्स भेजा गया कुल मिलाकर 4 लाख रूपये लग चुके थे, लेकिन फिर भी कोई आराम नहीं मिला था। दिल्ली में बहुत ही कम खर्चा आया है, सिर्फ हम लोगों के रहने-खाने का बस खर्चा लगता था, बाकी अस्पताल में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगा है। आज वह मरीज जिन्होंने स्वास्थ लाभ लिया है, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और कहते हैं इस प्रकार के स्वास्थ्य लाभ से हमारा जीवन संवर गया।स्वास्थ्य लाभ मिल जाने से जनता तो खुश होती ही और केन्द्रीय राज्यमंत्री भी इस प्रकार की सेवा करने से खुश होते है, कि मरीज स्वस्थ्य हो गया। हटा तहसील के ग्राम भैंसा के रहने वाले हरिराम पटेल केंद्रीय राज्य मंत्री के माध्यम से देश के प्रसिद्ध अस्पताल ऐम्स हॉस्पिटल में मिले इलाज से अब बिल्कुल स्वस्थ हो गए हैं। हरिराम कहते हैं कि मेरी स्थिति बहुत खराब हो गई थी, चलने-फिरने में भी मुश्किल होती थी। एक बार मंत्री जी के माध्यम से ऐसे बड़े अस्पताल में इलाज हुआ जिससे मैं आज पहले की तरह स्वस्थ हो गया हूं। इस स्किन का जबरदस्त इंफेक्शन हुआ था, वह दिल ही दिल सांसद जी और प्रधानमंत्री जी को दिल से धन्यवाद और दुआएं दे रहे हैं। उनका स्वास्थ्य इलाज भी चल रहा है और अपने ग्राम हिनौता के समीप स्थित ग्राम भैंसा में रह रहे हैं। जिले के ग्राम बहेरिया तहसील नोहटा निवासी उमराव लोधी कहते हैं कि उन्हें भी बहुत तकलीफ थी, मंत्री जी के माध्यम से उन्हें ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एम्स में अच्छा उपचार मिला, इलाज से वे संतुष्ट है। वह कहते हैं कि मेरा ही नहीं मेरे गांव के अन्य लोगों का भी उपचार मिला है, जिसमें बसंत सिंह और दीपक सिंह दोनों को यहां पर इलाज मिला है, दोनों अच्छे हैं। वह सभी क्षेत्र के सांसद और देश के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी आभार जता रहे हैं। वह कहते हैं कि हम जैसे लोग इतने बड़े अस्पताल में इलाज पाए इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देते है।

मरीजों का इलाज एम्स और बड़े चिकित्सालय में

क्षेत्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज एम्स और बड़े चिकित्सालय में हृदय रोग, लीवर एवं लीवर ट्रांसप्लांट, कैंसर, गुर्दे, बच्चेदानी की गंभीर समस्याओं के निदान के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। निशुल्क इलाज से मरीजों को लाखो रुपए के खर्च से राहत मिलती हैं। यह सब खर्च बच जाने के बाद पीड़ित व्यक्ति मुस्कुरा उठता है, उसके परिजनों के चेहरे पर प्रसन्नता होती है और वह केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को धन्यवाद देता है । हाल ही में अभी केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने दमोह अपने स्टाफ के श्री विकास को क्षेत्र में भेजकर उन लोगों से कुशल क्षेम पूंछी, जिनको स्वास्थ्य लाभ मिला है, मरीज को आगे किस प्रकार जीवन जीना है, कितनी बार जांच कराना है और क्या कराना है इस संबंध में पूरी जानकारी दी गई।

यदि किसी को छोटी भी मिल जाये तो यह लोगों के लिए बहुत बड़ा काम

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल कहते हैं यदि किसी को छोटी से छोटी मदद भी मिल जाये तो यह लोगों के लिए बहुत बड़ा काम हो जाता है। वे बताते है यहां पर दूरसे क्षेत्रों के लोग भी आते हैं और यू.पी. एवं बिहार. से भी लोग आते हैं। कहीं से भी लोग आए इससे हमें कोई परेशानी नहीं होती है, हम उनकी पूरी मदद करते हैं। यहां पर बड़ी से बड़ी बीमारी के पेशेंट और छोटी बीमारी के पेशेंट भी आते हैं, लेकिन प्राथमिकता बड़ी बीमारी वाले लोगों को दी जाती है जिससे उन्हें जल्द से जल्द इलाज मिल सके।

आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपये तक का इलाज

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल का कहना है दिल्ली एम्स में हजारों लोग पहुंचते हैं, जो मरीज वहां पहुंचते हैं, उन्हें सारी सुविधाएं और सहयोग दिया जाता है और अच्छे से अच्छा इलाज किया जाता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपये तक का इलाज फ्री दिया जाता है, इसी योजना के तहत मरीजों का इलाज कराया जाता है, जिससे उनका पैसा खर्च ना हो। कई पेशेंट वेंटीलेटर में भी रखे रहते हैं। मरीज को निजी चिकित्सालय में हजारों रूपये प्रतिदिन के हिसाब से खर्च होता है, जो कि मध्यम परिवार और गरीब परिवार के बस में नहीं होता है, इसकी भी सुविधा निःशुल्क मिल जाती है। केन्द्रीय राज्यमंत्री की प्राथमिकता है कि मरीज को दिल्ली एम्स में भेजा जाए, इसके अलावा दिल्ली में आर.एम.एल और सफदरजंग हॉस्पिटल है जिसमें भी सुविधा मिल जाती है और अच्छा इलाज हो जाता है और मरीज अपने खर्च से बच जाता है। लोगों को उनका जीवन मिल जाता है, इससे बड़ा कोई काम नहीं हो सकता है।

लोगों के चेहरे पर मुस्कान आए

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा नियुक्त विकास कुमार सिंह बताते हैं कि कभी-कभी मंत्री जी स्वयं अस्पताल प्रबंधन से सीधे बात करते हुए पीड़ित व्यक्ति को जल्द स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए बात करते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आना चाहिए इसलिए तुरंत कार्रवाई होती है और स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद मरीजों की निगरानी और संवाद लगातार किया जाता रहता है। मंत्री जी के निर्देश पर क्षेत्र में उन लोगों के पास पहुंचता हूं जिनको स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया है, उनके घर पहुंचने पर चर्चा होती है। लोगों के चेहरे पर मुस्कान आए वह स्वस्थ जीवन जिएं इसके लिए लगातार समय-समय पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निर्देश प्राप्त होते रहते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button