ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News राष्ट्रीय आपदा मित्र एवं सिविल डिफेन्स एसोशिएशन की नेशनल काउंसिल एक दिवसीय बैठक हुई संपन्न

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

आपको बता दें कि कानपुर में 11/अगस्त /2024 को राष्ट्रीय आपदा मित्र एवं सिविल डिफेंस एसोसिएशन की नेशनल काउंसिल की एक दिवसीय मीटिंग सम्पन्न हुई । जिसमें प्रदेश भर के तमाम हिस्सों से आपदा मित्र व पदाधिकारियों ने भाग लिया और इस बैठक के माध्यम से आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को प्रकट किया और संगठन की मजबूती पर जोर देने के बारे में सहयोग करने की बात कही और संगठन के सदस्यों को हर स्थिति से निपटने के लिए प्रेरित किया गया! इस बैठक की अध्यक्षता वीरेन्द्र सिंह यादव ( राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और प्रदेश मिडिया प्रभारी उ.प्र.) संचालन उमेश कुमार चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष उ.प्र.) ने किया । इस बैठक में प्रदीप कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष), संजय कुमार सुमन (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), अखिलेश सिंह कुशवाहा (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), व दीपा ,अंजलि,सोनिया, एवं उत्तर प्रदेश, बिहार ,एवं महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों के नेतृत्वकारी सदस्य और पदाधिकारी गण उपस्थित रहे| आगामी 24अक्टूबर 2024 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन सफल बनाने के लिए संकल्प लिए और समूचे भारत देश में 1 लाख 5500 बेरोजगार आपदा मित्र हैं | तथा अन्य युवक एवं युवतियों को चयनित कर प्रशिक्षण दिया गया है|

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button