जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jammu & Kashmir News शहीद जवान को सेना ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

श्रीनगर, सेना ने आज पुलवामा जिले के पोटगामपोरा अवंतीपोरा इलाके में मुठभेड़ में शहीद हुए दिवंगत सिपाही पवन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की.सेना ने एक बयान में कहा कि चिनार युद्ध स्मारक, बीबी कैंट, मेजर जनरल विवेक डोगरा, चीफ ऑफ स्टाफ, चिनार कॉर्प्स और सभी रैंकों ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। सिपाही पवन कुमार ने बहादुरी दिखाते हुए पुलवामा के पदगामपोरा में एक घेरा और तलाशी अभियान के दौरान आमने-सामने की लड़ाई में एक आतंकवादी पर काबू पा लिया और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।मृतक सैनिक के परिवार में उसकी मां भजन दासी हैं। मृतक सैनिक के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव पिथित, पोस्ट किन्नू, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश ले जाया जा रहा है और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button