Uttar Pradesh News सर्व कल्याण समिति की बैठक पुराना भरथना स्थित श्री बांके बिहारी उत्सव गार्डन में संस्था प्रमुख राजेश यादव (पूर्व सभासद) की उपस्थिति में संपन्न हुई ।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार पोरवाल इटावा उत्तर प्रदेश
भरथना (इटावा) बैठक को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख राजेश यादव ने समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की कलयुग के इस दौर में युवाओं को देश हित व जन हित में आगे आकर भूमिका निभानी होगी तभी हमारे देश व समाज से अमीरी गरीबी, छुआ छूत तथा जात-पात का समापन होगा एवं आपसी भाईचारा की भावना बढ़ेगी ।
उन्होंने कहा की बारिश के इस मौसम में प्रत्येक युवा को अपने व जनहित में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी सुरक्षा करनी चाहिए जिससे आगे आने वाली पीढ़ी को जीवनदान मिल सके इस हेतु समिति का प्रत्येक कार्यकर्ता भी इस मौसम में दो-दो पेड़ लगाकर उनके बड़े होने तक देख रेख करेगा ।
नगर पालिका परिषद भरथना के पूर्व अध्यक्ष हाकिम सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की इस संस्था के कार्यकर्ता सृष्टि की सेवा के साथ-साथ प्रकृति की सेवा का भी अनूठा कार्य कर रहे हैं जो हम सबके लिए अनुकरणीय है इसके लिए सभी कार्यकर्ता बंधु बधाई के पात्र हैं।
बैठक को समिति के पदाधिकारी बृजेश पोरवाल ,दीपक कुमार ,अवधेश सविता ,आदित्य कुमार ,सत्यभान गुप्ता ,केशव यादव ने संबोधित किया तथा होशियार सिंह अजनेश यादव, प्रदीप कुमार ,जितेंद्र सिंह ,प्रमोद कुमार ,लाल सिंह श्री कृष्ण वर्मा, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे
Subscribe to my channel