ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi News मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (9 अगस्त) को जमानत दे दी है।

ब्यूरो चीफ इम्तियाज सिकंदर सिंधी वडोदरा गुजरात
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (9 अगस्त) को जमानत दे दी है। सिसोदिया को 10 लाख रुपए का बॉन्ड भरना होगा। सिसोदिया 17 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। वे आज जेल से बाहर आ सकते हैं। दिल्ली शराब नीति घोटाले में CBI ने सिसोदिया को पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ED ने 9 मार्च को उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया था। सिसोदिया को CBI और ED केस, दोनों मामलों में जमानत मिली है।!!!

Subscribe to my channel