ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी बाबतपुर स्थित कार्यालय पर एडीसीपी गोमती जोन मनीष कुमार सांडिल्य ने किया चोरी का खुलासा राजातालाब पुलिस ने पकड़ा था

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को मिली सफलता चोरी के 15 लाख रुपए के माल सहित दो चोर गिरफ्तार
थाना राजातालाब पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़े गये 2 चोरों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चोरों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर ट्राली सहित 2 ड्रम तार A.B.C केबल (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त एक मैजिक मालवाहक तथा एक बाइक को बरामद किया l एडीसीपी गोमती जोन मनीष कुमार शांडिलय ने बताया lकि4-5 अगस्त की रात को मोहनसराय के समीप सोनालिका ट्रैक्टर व ट्राली पर लदे तार को चोरो ने चोरी कर लिया था इस सम्बन्ध में थाना राजातालाब में मुकदमा भी दर्ज है चोरी के खुलासे के लिए राजातालाब पुलिस ने
06.08.2024 को मुखबिर की सूचना पर विकास यादव पुत्र चुन्नीलाल यादव इटवा थाना औराई भदोही व विशाल विश्वकर्मा पुत्र भोला विश्वकर्मा ग्राम द्वारिकापुर थाना औराई जनपद भदोही को वीरभानपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उपरोक्त सामानों की बरामदगी भी हुई
इस संबन्ध में पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि
वह लोग आदित्य सिंह उर्फ बंगाली पुत्र राकेश सिंह नि० द्वारिकपुर थाना औराई जनपद भदोही व आदित्य यादव उर्फ संवरका पुत्र शिवशंकर यादव नि० द्वारिकपुर थाना औराई जनपद भदोही के साथ मिलकर हाइवे के किनारे खडे वाहन जिस पर सरकारी सम्पत्ति रखी हो को दिन में रेकी किया करते है उसके बाद सुनियोजित ढंग से चोरी माल को बेचकर अपनी सान सौकत को पूरा करते हुए जीविका चलाते है।
वही एडीसीपी गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल ने बताया कि इस चोरी में आदित्य सिंह व आदित्य यादव अभी भी फरार चल रहे हैं उन्हें भी तत्काल गिरफ्तार किया जायेगा l गिरफ्तार चोरों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर चोरों को जेल भेजा l

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button