राजनीतिराजस्थान

Rajasthan News हेमंत ओझा होंगे विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया प्रभारी

चुनाव प्रभारी रमेश पूनिया ने दी जानकारी

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

रायसिंहनगर – विधानसभा चुनाव हेतु माकपा ने हेमंत ओझा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है यह जानकारी देते हुए माकपा के चुनाव प्रभारी रमेश पूनिया ने बताया कि पार्टी के संघर्षों, कार्यक्रम व नीतियों को जनता में स्पष्ट रूप से प्रचारित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया टीम का गठन किया है जिसके प्रभारी हेमंत ओझा को बनाया गया है हेमंत ओझा पार्टी ऊर्जावान व सक्रिय कार्यकर्ता है पार्टी में उनकी समर्पित कार्यशैली के आधार पर उनका चयन किया गया है उन्होंने कहा कि सभी 78 ग्राम पंचायतों में बूथ कमेटियों व सोशल मीडिया टीम का अतिशीघ्र ऐलान किया जायेगा पूनिया के अनुसार माकपा रायसिंहनगर विधानसभा में संघर्षों से उभरी है जो दोनों सत्ताधारी पार्टियों की विकल्प बनी है ऐसे में जनता तक पार्टी की रीति नीति को जनता में सांझी करने के लिए सोशल मीडिया का अहम योगदान है

पूनिया के बताया कि विधानसभा चुनाव को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेहद उत्साह है जनता में माकपा के प्रति बढ़ते विश्वास का ही नतीजा है कि गांवों में कॉमरेड श्योपत मेघवाल का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button