Madhya Pradesh News अपनी ही बदहाली पर आंसू बहाती टीकमगढ़ शहर की सड़के सीएम के आगमन के पूर्व भरे जा रहे गड्ढे
सीएम के दौरे की खबर लगते ही सड़कों की मरम्मत करवाई जाती है
ब्यूरे चीफ मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
टीकमगढ़। यूं तो टीकमगढ़ शहर की सड़के अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं सड़कों पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि वाहन चलाना भी दुस्वार हो गया है इसके बावजूद भी शासन प्रशासन को यह गड्ढे नजर नहीं आते हैं कई बार शहर वासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शासन प्रशासन को अवगत भी कराया जा चुका है इसके बावजूद भी प्रशासन कुंभकरण की नींद सोता रहता है मजे की बात यह है कि जो अधिकारी कर्मचारी कुंभकरण की नींद सोते रहते हैं वह प्रदेश के मुखिया के आने के पूर्व अपनी गहरी निंद्रा से जाग जाते हैं और सड़कों पर पैच वर्क चालू हो जाता है यह पैच वर्क वही होता है जहां प्रदेश के मुखिया का आवागमन होता है बाकी सड़के यथावत स्थिति में ही रहती हैं
मानो अधिकारी कर्मचारी प्रदेश के मुखिया को सच्चाई से अवगत ना करा कर अपनी वाह वाही लूटने के लिए लगे रहते हो शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है की नगर मैं प्रदेश के मुखिया के आने की खबर सुनते ही अधिकारी कर्मचारी किस तरह अपनी कमियों को छुपाने के लिए लगे हुए हैं ज्ञात हो कि कांग्रेस के शासनकाल में शहर की सड़के बदहाल हुआ करती थी इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदेश में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था और भारतीय जनता पार्टी ने उमा भारती के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाई थी लेकिन वर्तमान में शहर की जर्जर सड़कों की हालत देखते ही लोगों को कांग्रेस का शासन काल याद आ रहा है की किस तरह सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हुआ करते थे जिस पर पैदल चलना भी दुश्वार था वही स्थिति आज निर्मित हो गई है आखिर इसका जिम्मेदार कौन है यह समझ से परी है
जब भी शहर के गड्ढों की शिकायत जनप्रतिनिधियों, मीडिया व आमजनों के द्वारा संबंधित विभाग को दी जाती तब विभाग द्वारा बजट की कमी का रोना रोया जाता हैं लेकिन फिर मुख्यमंत्री आगमन के दौरान ये बजट कहां से आ जाता है??मुख्यमंत्री आगमन पर ही शहर के गड्ढों को ठीक किये जाने से तो ऐसा लगता है कि सरकारी विभाग सिर्फ मुख्यमंत्री या वीआईपी नेताओं के लिए ही बजट का उपयोग करते हैं। इन विभागों को आमजनता की समस्याएं दिखाई नही देती…।।

Subscribe to my channel