Uttar Pradesh News संचारी रोगो से बचाव हेतु कराया स्प्रे

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। सिंधौली ब्लांक की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने संचारी रोगों से बचाव हेतु अपनी ग्राम पंचायत के सभी 54 रास्तों पर ब किनारे की नालियो मे कीट नाशक दवाई का स्प्रे कराया । ग्राम प्रधान ने बताया कि इस समय का मौसम ऐसा है कि नाली व रास्तों पर स्प्रे होना अति आवश्यक है, इस समय ही मच्छर व डेंगू आदि के कीटाणु पनपते हैं ,इसलिए इस माह में कम से कम तीन बार स्प्रे अवश्य किया जाए, जिससे मलेरिया, डेंगू आदि के रोग नहीं फैलेंगे ।

अनिल गुप्ता ने जनपद के सभी प्रधानों से आवाहन किया कि सभी लोग अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में इस समय स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कराये और कम से कम माह में तीन बार स्प्रे अवश्य ही करायें, जिससे कि हमारे सभी ग्रामवासी संचारी रोगों से बचे रहे । अनिल गुप्ता ने बताया कि जल्द ही ग्राम मे स्प्रे के साथ-साथ बड़ी फागिंग मशीन मगा कर फागिंग भी कराई जाएगी ।

Subscribe to my channel