ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला पुलिस मुकदमा किया पंजीकृत

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर।जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव मरुआझाला की रागिनी नें ससुरालियों पर दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट पंजीकृत कराई।बताया पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां ने 5 वर्ष पूर्व मरुआझाला के सुमित गुप्ता के साथ उसका विवाह किया।करीब 5 लाख रूपए खर्च किए। सभी घरेलू सामान दिया।वहीं बाइक लेने को एक लाख रूपए नगद दिए।लेकिन ससुराली जन फिर भी संतुष्ट नहीं हुए।पति सुमित गुप्ता, ससुर रामभरोसे, सास सुशीला कम दहेज का ताना मार कर प्रताड़ित करने लगे।कहते एक सोने की चैन व अंगूठी लाकर दो तभी घर में रहने देंगें।8 माह पूर्व सभी नें मारपीट कर घर से निकाल दिया।तब से वह 4 वर्ष के बेटे को साथ लेकर दिल्ली की एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी का पेट पालन कर रही है।पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच कर रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button