ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय सर्व सेवा संगठन जिला उप प्रमुख उमेश पाठक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुर के कर्मचारियों पर उठाए सवाल। डॉक्टर ने मानी गलती

तालाब के किनारे फेंका मेडिकल वेस्ट, कर्मचारियों को फटकार

रीवा सेमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुर की लापरवाही सामने आई है। जिसकी जानकारी अस्पताल के डॉक्टर को दी गई, जिसपर चिकित्सक ने अपनी गलती मानी और इस पर लगाम लगाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों को फटकार लगाई है। जानकारी के अनुसार सेमरिया विधानसभा के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुर के कर्मचारियों के द्वारा इंजेक्शन लगाकर मेडिकल वेस्ट को तालाब के पीछे साइड रास्ते में फेंक दिया जाता था। इसकी जानकारी भारतीय सर्व सेवा संगठन जिला उप प्रमुख उमेश पाठक को दी गई।

जिसपर शनिवार को उमेश पाठक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चंद्रपुर पहुंचे और अस्पताल के डॉक्टर कुदेर को इससे अवगत कराया गया। साथ ही रास्ते में जहां पर मेडिकल वेस्ट फेंका गया था उस स्थल का निरीक्षण किया गया। जहां पर उपयोग की गई सुई सहित अन्य मेडिकल वेस्ट पड़ा हुआ था। जिसपर डॉक्टर ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आगाह किया है कि यदि मेडिकल वेस्ट खुले में फेंका गया तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान संगठन कार्यकर्ता सहित आम लोग मौजूद थे।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button