ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News परियोजना कार्यो में सहयोग कर सहभागिता करेंगी महिलायें -बाबूलाल शर्मा

ब्यूरो चीफ कपिल देव शर्मा नीमकाथाना  राजस्थान

नीमकाथाना, 2 अगस्त 2024। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के एक्सईएन गुमान सिंह के निर्देशानुसार प्रोजेक्ट की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता यूनिट द्वारा नियमित रूप से की जाने वाली जनचेतना गतिविधियों की कडी में आज दिनांक 02 अगस्त, 2024 को आरयूआईडीपी के एफएसटीपी प्लांट पर परियोजना के तहत बनाये गये सीवेज शोधन प्लांट से होने वाले फायदों, व्यक्तिगत व सामूहिक स्वास्थ्य, गंदगी से होने वाले नुकसानो पर चर्चा की तथा महिलाओं की सहभागिता व विकास कार्यो में योगदान पर पर भी बातचीत की गयी। इस कार्यक्रम में लगभग 53 महिलाओं सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
कैप यूनिट के टीम लीडर बाबूलाल शर्मा ने कहा कि आरयूआईडीपी परियोजना के तहत एफएसटीपी प्लांट का निर्माण कार्य किया जा रहा है इस कार्य के पूरे होने पर अपने धरों से निकलने वाले सीवेज का प्लांट पर खाद बनेगी तथा इसमें केमिकल व अन्य नवीन तकनीक से शोधन कर अन्य उपयोग में लाया जायेगा जिससे गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर षर्मा ने महिलाओं से कहा इससे गंदगी से छुटकारा मिल जायेगा मच्छर-मक्खी कम होने से बीमारियां भी कम होगी। शर्मा ने इस मौके पर महिलाओं से जल संरक्षण की अपील करते हुये अपने धरों में वृक्षारोपण की अपील की तथा कहा कि हमें फलदार पेड लगाने पर विशेष जोर देना चाहिये तथा प्लांट पर फलदार पेड भी लगाया।
कैप के मॉनिटरिंग एक्सपर्ट के.के. शर्मा ने एडीबी की गाईडलाईन के तहत विकास के हर काम में महिलाओं की सहभागिता पर चर्चा कर कहा कि आधी आबादी का हर क्षेत्र मंे बहुत बडा योगदाना होता है महिला के बिना सहयोग विकास की बात करना ही बेमानी है।
नीमकाथाना कैप यूनिट के गोविन्द सिंह मीणा ने कहा कि जनजागरूकता से ही बहुत सी समस्याओं का निदान हो जाता है सबके सहयोग से यह कार्य समय पर पूरा हुआ है और बहुत जल्दी इसका लाभ सबको लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम में सी.एम.एस.सी. शुभम खण्डेलवाल व साईट इन्चार्ज मोहम्द कदीर का योगदान रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button