Madhya Pradesh News वज्रपात से बचाव हेतु जिले के नागरिक अपने मोबाइल पर दामिनी एप्प डाउनलोड करें : कलेक्टर
आकाशीय बिजली गिरने की पूर्व सूचना देगा दामिनी एप्प

ब्यूरे चीफ मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
बारिश के मौसम में वर्षा के साथ आसमान से वज्रपात जानलेवा साबित हो जाता है। इस संबंध कलेक्टर अवधेश शर्मा ने वज्रपात से बचाव हेतु जिले के नागरिकों से अपने मोबाइल पर दामिनी एप्प डाउनलोड करने की अपील की है। इस एप्प के जरिए 15 मिनट पहले ही बिजली गिरने की जानकारी का अलर्ट मोबाइल पर आ जाएगा। यह एप्प भारत सरकार के मौसम विभाग द्वारा विकसित किया गया है, जो बिजली गिरने से लोगों को बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे लोगों को पूर्व सूचना मिलने पर सुरक्षित स्थान पर जाने का समय मिल जाता है।
ऐसे कार्य करता है दामिनी एप्प
दामिनी एप्प मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड किया सकता है। यह मोबाइल एप्प डाउनलोड होने के बाद ओपन बटन दबाएं। यह एप्प कहीं भी बिजली गिरने से 15 मिनट पहले लोगों को जागरूक कर देता है और लोग सुरक्षित स्थान पर जाकर इससे बच सकते हैं।।
Subscribe to my channel