ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News टांडा पुलिस ने किया चोरी का पर्दाफाश, घर का पड़ोसी ही निकला चोर, पड़ोसी ही निकला चोरी का मास्टरमाइंड, करता था रैकी

रिपोर्टर राहुल सिंह चौहान धार मध्यप्रदेश

धार (टांडा) – नगर में पिछले दिनों एक के बाद एक चोरी की वारदातों ने आमजन में भय का वातावरण कर दिया था नगर में बढ़ती चोरियों को लेकर सरपंच श्रीमती वर्षा लकी ठाकुर ने भी पुलिस थाने पर आवेदन देकर चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की थी
पुलिस ने वारदातों को गंभीरता से लेते हुए टीम बनाकर आरोपी की तलाश जारी कर मकान में चोरी करने वाले आरोपियों को टांडा पुलिस ने गिरफ्तार किया
थाना प्रभारी टांडा जीएस भयडिया व टीम को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई की राजगढ कुक्षी रोड भैरु मंदिर के सामने छोटी नदी ग्राम गातला में चार से पांच बदमाश रोड किनारे झाडीयों में रुपये पैसे व सामान लुटने की योजना बना रहै प्रभारी टांडा उनि जी.एस.भयडिया द्वारा त्वरित व कार्यवाही करते हुए थाना दलबल के साथ दो टीम में विभाजित कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर कर लुट की योजना बना रहे आरोपी राहुल पिता ईडलिया बघेल जाति भील निवासी मगदी पटेलफलिया,सन्तोष उर्फ नाना पिता दशरथ प्रजापत जाति कुम्हार निवासी कुम्हार गली टाण्डा, बैगमसिह पिता कुंवरसिह अजनारे जाति भील निवासी खरवाली, रोहित पिता ईडलिया बघेल जाति भील निवासी मगदी पटेलफलिया, रुपसिह उर्फ लेबड़ा पिता मदन चौहान जाति भील उम्र 25 वर्ष निवासी अम्बेडकर कालोनी टांडा को गिरफ्तार किया व आरोपीयों के कब्जे से दो धारदार फालिया,एक खटकेदार चाकु, एक बांस की बल्ली कामठी व तीर तथा एक पत्थर चलाने का गोफन जप्त किया गया व आरोपीयों को गिरफ्तार कर आरोपीगणों के विरुध्द भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.),
आरोपी से पुछताछ में बताया कि रात्रि में कुम्हार मोहल्ला में फरियादी निखिल पिता गोपाल सोंलकी के सुने मकान के पीछे के दरवाजे से घुसकर सामान व रुपया चोरी करना कबुल किया आरोपी सन्तोष उर्फ नाना पिता दशरथ प्रजापत फरियादी निखिल सोंलकी का घर पडौसी है जिसके द्वारा रैकी की गयी व अपने साथीयों के साथ मिलकर घटना दिनांक को फरियादी निखिल सोंलकी जब अपने पिता गोपाल सोंलकी का इलाज कराने के लिये परिवार सहित इन्दौर में था तब आरोपी द्वारा अपने साथीयों के साथ मिलकर चोरी करना बताया


उपरोक्त कार्यवाही करने में थाना प्रभारी जीएस भयडिया, उनि रमेशचन्द्र नायक,सउनि रामसिह हटिला,सउनि शराफत कुरैशी,प्रआर. मनोजकुमार बर्डे, प्रआर.गंगाराम बामनिया,प्रआर.रामसिह सस्तिया ,आर.मनीष,आर.राहुल भदौरिया,आर राहुल चौहान, आर. सुनिल पंवार,आर.राजकुमार गुर्जर,आर.नीरजकुमार जाट की सराहनीय भुमिका रही है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button